स्ट्रेस से उबरने में ये 5 योग आएंगे आपके काम, जानें कैसे करें

स्ट्रेस से उबरने में ये 5 योग आएंगे आपके काम, जानें कैसे करें

सेहतराग टीम

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग पैसा कमाने के चक्कर में अपनी जिंदगी में खुश रहना छोड़ चुके हैं। वह दिन प्रतिदिन केवल पैसे के पीछे भागते-भागते जी रहे हैं। ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग अक्सर स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन का शिकार हो जाते है। इससे उनकी मानसिक स्थिति भी खराब हो जाती है और उन्हें उबरने में बहुत समय लग जाता है। वहीं कई लोग इससे उबर नहीं पाते हैं तो वो आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसे लोगों के लिए आज हम बताएंगे कि आखिर अपने मन और मस्तिष्क को शांत करने के लिए घर में क्या करें। आपको बता दें कि हमारे पास कई तरह के योग होते हैं जो हमें स्ट्रेस से भी उबारते है और हमारे शरीर में ऊर्जा भरते हैं। तो आइए जानते हैं उन योग के बारे में-

पढ़ें- थायरॉइड से परेशान रहने वालों के लिए 3 खास योगासन, इन समस्याओं में भी असरदार

स्ट्रेस कम करने के लिए योग (Best Yoga For Stress Relief in Hindi):

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन के नियमित अभ्यास से स्ट्रेस कम होता है और पूरे शरीर में रक्तसंचार बढ़ता है। इसका मतलब है कि शरीर में ज़्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है, जो शरीर और दिमाग को स्वस्थ बनाने में मदद करती है। 

सेतु बंधासन

यह आसन भी शरीर में रक्तसंचार को बेहतर करता है। यह दिल के ब्लॉकेज़ को भी खोलने, वहीं दिमाग को शांत करने और तनाव कम करने में मदद करता है। सेतुबंधासन लगाएं और इस अवस्था में करीब 30 सेकंड तक रुकें। इसे लगभग तीन बार दोहराएं। 

हलासन

हलासन शरीर को ऊर्जावान बनाने के साथ शरीर को आराम देने वाला आसन है। इसके अभ्यास से शरीर में न सिर्फ स्ट्रेच मिलता है बल्कि रीढ़ की हड्डी को भी आराम मिलता है। यह मसल्स को भी आराम पहुंचाने के साथ ही पीठ, गर्दन और कंधों के दर्द को कम करने में भी मदद करता है। हलासन के नियमित अभ्यास से मसल्स और घुटने के जोड़ों के मूवमेंट को आसान बनाने में मदद मिलती है। इस आसन के नियमित अभ्यास से योगी को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक सपोर्ट लेने में भी मदद मिलती है। यह आसन सकारात्मकता और शांति बढ़ाने में मदद करता है।

दंडासन

यह आसन शरीर में कोर स्ट्रेंथ विकसित करने में मदद करता है। इसका अभ्यास पहली नज़र में आसान दिख सकता है। लेकिन सांसों को नियमित रूप से लेने और छोडऩे के साथ ही रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में का$फी ज़ोर लगाना पड़ता है। एक बार जैसे ही आप इस आसन को करना बंद करते हैं, रीढ़ पुरानी स्थिति में वापस आ जाती है। इसके साथ ही सारा स्ट्रेस और तनाव भी कम करने में मदद मिलती है। इस बेसिक से दिखने वाले आसन को करने से स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। इसे कम से कम तीन बार दोहराएं। 

उत्थित त्रिकोणासन

इस आसन में ट्विस्ट के साथ ही स्ट्रेचिंग को शामिल किया जाता है। उत्थित त्रिकोणासन न सिर्फ रीढ़ की हड्डी को खोलने में बल्कि एंग्ज़ायटी को दूर करने में भी मदद करता है। इसे करने के लिए एकदम सीधे खड़े हो जाएं। पैरों में गैप बनाएं। अब दाएं हाथ को ज़मीन पर रखते हुए बाएं हाथ को एकदम सीधा रखने का प्रयास करें। इस अवस्था में 30 सेकंड तक रुकें। ठीक दूसरे हाथ से भी करने का प्रयास जारी रखें।

 

इसे भी पढ़ें-

थायरॉयड से छुट्टी पाने का बेस्ट उपाय है यह आसन, जानें करने का तरीका

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।